जमशेदपुर: शुक्रवार से शुरू हो रहे महान लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सामाजिक संगठनों का सेवा जोर- शोर से जारी है. हर कोई अपने अपने स्तर से छठ व्रतियों की सेवा करने में जुटा है. गुरुवार को सामाजिक संस्था “नींव- एक नए कल की” ओर से बारीडीह बाजार में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया.

विज्ञापन
इस दौरान ऋषि पांडेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा 131 पीस लौकी और 51 व्रतियों के बीच गेहूं का वितरण किया गया. इसमें ऋषि पाण्डेय, कुमार सौरभ, अमित पाठक, संदीप कुमार, मनीष कुमार, अरुण कुमार, उमा सिंह, गौतम आदि ने अहम भूमिका निभाई.
विज्ञापन

