जमशेदपुर: बंगीय उत्सव समिति की वार्षिक सामान्य सभा एवं ‘बंग बंधु’ चर्चा सभा का आयोजन मिलनी हॉल, बिष्टुपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. सभा के पहले चरण की अध्यक्षता समिति की कार्यकारी अध्यक्षा अपर्णा गुहा ने की, जबकि संचालन एवं व्यवस्था का दायित्व महासचिव उत्तम गुहा ने निभाया. मंच पर कार्यकारी अध्यक्षा पूरबी घोष, राजु दत्ता, प्रकाश मुखर्जी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार माइती, लेखा परीक्षक अमित बोस और उपाध्यक्ष सुभाष सिंह राय मौजूद रहे.

कोषाध्यक्ष अमित कुमार माइती ने वर्ष 2025 के बंगीय उत्सव के आय-व्यय का स्पष्ट विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे लेखा परीक्षक अमित बोस ने प्रमाणित किया. इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी “बंगीय उत्सव–2026” का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी, 2026 को जमशेदपुर के गोपाल मैदान (रिगल ग्राउंड), बिष्टुपुर में किया जाएगा.
सभा के दूसरे चरण में ‘बंग बंधु’ की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई. यह निर्णय लिया गया कि 21 सितंबर 2025 (रविवार, महालया) को वृद्धाश्रम की माताओं के लिए नव वस्त्र, आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री, खाद्य सामग्री एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जाएगी. यह पहल सबुज कल्याण संघ, टेल्को में आयोजित की जाएगी. साथ ही दीपावली से पूर्व शालबनी आश्रम के बच्चों एवं वरिष्ठ जनों को भी नए वस्त्र और आवश्यक सामग्री प्रदान करने का निर्णय लिया गया.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक दत्ता, प्रणव सरकार, उत्तान मुखर्जी, टुबलु राय चौधरी, देबजीत सरकार, प्रणव बड़ाट, रामकृष्ण, देबाशीष चक्रवर्ती, सौरभ, नवनीता पात्र, शिला बनिक, शुभ्रता बरुआ, सरबानी नंदी, कंकना सिंहराय, कोयल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
