जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया.

सुबोध झा ने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से छठ पर्व के दौरान असहाय और निर्धन परिवारों के बीच सेवा भाव से सामग्री वितरण का कार्य कर रहे हैं. इस वर्ष भी बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित कैलाश धाम मंदिर प्रांगण एवं शीतला माता मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए.

उन्होंने कहा कि बागबेड़ा के गांधीनगर, बजरंग टेकरी, नया बस्ती, रामनगर और बागबेड़ा कॉलोनी क्षेत्र से सैकड़ों व्रतधारी पहुंचे थे. सभी व्रतधारियों के बीच सूप, नारियल, गागल, सेब, केला, गन्ना, लौकी सहित पूजा सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया. यह वितरण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ. इस आयोजन में समिति के कई प्रबुद्ध समाजसेवी जैसे कार्तिक झा, सौरभ कुमार, मिट्ठू कुमार, गौरव कुमार और यश अग्रहरि ने सक्रिय सहयोग किया.

कार्यक्रम में सेवा देने वालों में प्रमुख रूप से टीआरएफ मजदूर यूनियन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी संजय झा, समिति के सदस्य मिट्ठू कुमार, सौरभ कुमार, गौरव कुमार, कार्तिक झा, यश अग्रहरि, महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, रितु देवी, मनोज सिंह, समिति के संयोजक विनोद राम, रामदुलारे चौबे, सुनील झा, वंश कुमार, आलोक कुमार, सौरभ पाठक, सौरभ शुक्ला, मनीष कुमार, पूर्णिमा रजक, सुमित्रा देवी, सत्येंद्र प्रसाद, सुमित कुमार डांगी, दीपक डांगी, राजू शर्मा, कौशल्या शर्मा एवं सैकड़ों समिति सदस्य उपस्थित रहे.

सुबोध झा ने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा का नहीं बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इस सेवा परंपरा को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
