जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना पुलिस ने सीपी टोला के रहने वाले पुराने शातिर अपराधकर्मी राहुल शर्मा उर्फ कारतूस को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. राहुल शर्मा पर मारपीट, महिला से छेड़छाड़ और बलात्कार जैसे कई संगीन मामले बागबेड़ा थाने में दर्ज है.

विज्ञापन
बागबेडा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने राहुल की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित कर छापामारी की और उसे धर दबोचा. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
