जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में आयुष विभाग की गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने की. इस दौरान जिले के सभी 28 आयुष स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं, ओपीडी संचालन, मरीजों के रिकॉर्ड, फॉलो अप और केस स्टडी की समीक्षा की गई.

उप विकास आयुक्त ने कहा कि नागरिकों को प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के लाभों से जागरूक करना जरूरी है. एनसीडी जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायरॉयड और अन्य गैर-संचारी रोगों की पहचान और नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया. ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं अन्य अस्थि-मांसपेशीय विकारों के प्रबंधन, वयो-मित्र योजना, ओल्ड एज होम में जेरियाट्रिक कैम्प और बच्चों में हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रोत्साहित करने के लिए चल रहे आयुर्विद्या प्रोग्राम की प्रगति पर भी चर्चा हुई.
बैठक में दीर्घकालिक रोगियों के लिए करुण्या (Palliative Care) सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और आयुष ग्राम कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर विचार किया गया. महिलाओं के स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु पीवीटीजी-आयुष कैम्प नियमित लगाने तथा सैनिटरी पैड वितरण का निर्देश दिया गया.
उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से हो, ताकि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा और अधिकतम लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
