जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर स्टेशन टीओपी के पास बागबेड़ा थाना के अधिकारियों ने मादक पदार्थों पर रोक के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया.

विज्ञापन
बता दें कि जमशेदपुर ही नहीं पूरे झारखंड में इस वक्त युवा पीढ़ी नशे के आदि हो चुके हैं. जहां नशे की वजह से कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं. ऐसे में राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में नशा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को बागबेड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव ने स्थानीय दुकानदारों के साथ अभियान चलाया.

विज्ञापन
