जमशेदपुर/ Afroz Mallik रविवार दोपहर मानगो पुल पर उस समय अफरा- तफरी मच गई जब एक ऑटो चालक ने सुरक्षा जाली के बावजूद नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना को देख रहे कुछ राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत साहस का परिचय देते हुए जाली के बीच से हाथ डालकर चालक को मजबूती से पकड़ लिया.

विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो चालक की जान जा सकती थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को इलाज तथा आगे की पूछताछ के लिए ले जाया गया. स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को मानवीय संवेदना और साहस का उदाहरण बताते हुए पुल पर अतिरिक्त निगरानी और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन
