जमशेदपुर: कोरिया के ग्वांगजू में 2 और 3 सितंबर को 56वां विश्व तीरंदाजी सम्मेलन आयोजित किया गया. दो दिनों तक चले इस सम्मेलन में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा भारतीय तीरंदाजी संघ के सचिव वीरेंद्र सचदेवा शामिल हुए.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई. उन्होंने बताया कि भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के रूप में प्रशासन, नियमों में बदलाव और खेल के भविष्य पर वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत करना उनके लिए सम्मान की बात है.
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी में भारत की भूमिका को और मज़बूत करना ही प्राथमिकता है. तीरंदाजी के क्षेत्र में आने वाले दिनों में इस सम्मेलन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
