जमशेदपुर (Afroj Mallick) जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना स्थित वारिश कॉलोनी में वारिश पिया वेलफेयर की ओर से नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया, रैली वारिश कॉलोनी से शुरू होकर आज़ाद नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होकर गुज़री और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया.

इस आयोजन में आज़ाद नगर थाना प्रभारी भी विशेष रूप से शामिल हुए,उन्होंने नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं,थाना प्रभारी की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई,रैली में आज़ाद नगर के प्रभारी चंदन कुमार ने भी सक्रिय सहभागिता की,आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में वेलफेयर के सदर मोहम्मद ताहिर हुसैन जो मानगो नगर निगम के (Brand Ambassador) सेक्रेटरी आसिफ आलम,तैयबा मस्जिद के इमाम अब्दुल कादिर, सदर वाहिद साहब,सेक्रेटरी तैयबा मस्जिद युसुफ इमाम समेत शहबाज़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे,सभी वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति,परिवार और समाज,तीनों के लिए विनाशकारी है, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया,रैली के माध्यम से आज़ाद नगर में नशा मुक्त समाज निर्माण का मजबूत संदेश दिया गया,स्थानीय लोगों ने वारिश पिया वेलफेयर की इस पहल की व्यापक सराहना की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
