जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने गुरुवार शाम एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में राहुल मुखी (19 वर्ष), अजय मुखी (20 वर्ष), दोनों पिता नवीन मुखी, निवासी नियर सरिता आर्टपेन्ट, थाना बिरसानगर, तथा विकास शर्मा उर्फ बबुआ बच्चा (20 वर्ष), पिता बृज किशोर शर्मा, निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी स्लैग रोड, थाना सीतारामडेरा शामिल हैं. पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और दो मास्टर चाबियां बरामद की हैं. जांच में पता चला कि राहुल और अजय मुखी पर पहले से चोरी, लूट और मारपीट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. दोनों पूर्व में जेल जा चुके हैं.

डीएसपी हेड क्वार्टर वन भोला प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सिदगोड़ा थाना अंतर्गत मर्सी हॉस्पिटल गोलचक्कर के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH 05DT-1287) पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका था. पूछताछ में दोनों वाहन का वैध कागजात नहीं दिखा सके. थाने में जांच करने पर पता चला कि बाइक चोरी की थी. पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और अपने साथी विकास शर्मा उर्फ बबुआ बच्चा का नाम बताया. पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से विकास शर्मा को भी गिरफ्तार किया. फिलहाल तीनों से आगे की पूछताछ की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
