जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रत्येक गुरुवार को जिले के विभिन्न अंचलों में आयोजित अंचल सह थाना दिवस के माध्यम से भूमि विवादों का निराकरण किया जा रहा है. गुरुवार को जिले के 15 थानों से कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का त्वरित निष्पादन किया गया तथा 10 मामलों पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है. अब तक कुल 724 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 485 का निष्पादन हो चुका है और 239 पर कार्यवाही जारी है.

जिला प्रशासन के अनुसार प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंचल अधिकारी अपने कार्यालय में आवेदकों से सीधे मिलकर उनकी भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान करते हैं. आज विभिन्न अंचलों से कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 31 का त्वरित निष्पादन किया गया जबकि 06 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. अब तक इस श्रेणी में कुल 2666 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 2398 का निष्पादन किया जा चुका है और 257 पर कार्यवाही जारी है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
