जमशेदपुर/ Afroz Mallik भुइयांडीह क्षेत्र में कथित धर्मांतरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे पर AIMIM ने कड़ा पलटवार किया है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला संयोजक फखरुद्दीन अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

उन्होंने कहा कि अगर कोई अपने घर में धार्मिक आयोजन करता है तो क्या अब उसे भी संदेह की नजर से देखा जाएगा. क्या कुरानख्वानी या दुआ पढ़ने पर भी धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर समाज में भ्रम और भय का माहौल बना रही है. अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार ऐसे मुद्दों को उछालकर धार्मिक भावनाओं को भड़का रही है. यह न केवल गलत है, बल्कि समाज की शांति और सौहार्द के लिए भी घातक है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना जरूरी है और कोई भी राजनीतिक दल इसे बिगाड़ने का काम न करे.

