जमशेदपुर/ Afroz Mallik भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है. आपात स्थिति में नागरिक 0657-2431028 पर संपर्क कर सकते हैं. कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे नागरिकों की सहायता के लिए तैयार रहेंगे.

विज्ञापन
सावधानियाँ बरतने के लिए प्रशासन की अपील.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और ज़रूरी सावधानियां बरतें. जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और किसी भी आपदा की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें. आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम नागरिकों को हरसंभव मदद प्रदान करने के लिए सक्रिय है. कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर नागरिक अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं और प्रशासन से सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन
