जमशेदपुर/ Afroz Mallik उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी के किनारे तथा अन्य निचले इलाकों में निवास करने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम.
उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश के दौरान सुरक्षित ऊंचे स्थानों में शरण लें, नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. अनुमंडल पदाधिकारी समेत सभी नगरीय निकाय पदाधिकारी, बीडीओ एवं सीओ क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. आपात स्थिति में किसी सूचना या सहायता के लिए कंट्रोल रूम में 0657- 2444233 पर जरूर सम्पर्क करें. जिला प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार है.

