जमशेदपुर/ Prerna Ojha सोन मंडप में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ. इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की और ग्राम विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर कार्यरत कर्मियों को सक्षम और सशक्त बनाना था ताकि वे स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति प्रदान कर सकें. प्रशिक्षण सत्रों में मॉक सेशन, ग्राम मानचित्र एवं विज़न प्लान निर्माण, वर्कबुक अभ्यास और फीडबैक सत्र आयोजित किए गए. इन सत्रों के दौरान प्रतिभागियों ने योजनाओं की व्यवहारिक उपयोगिता और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं व चुनौतियों पर गहन चर्चा की.

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल है. इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मियों को नई दृष्टि और ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने में सक्षम हो सकें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
