जमशेदपुर/ Afroz Mallik बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक स्थित गाराबासा डीप बोरिंग के पास रहने वाला सात वर्षीय अंशु कुमार पिछले दो दिनों से लापता है. परिजनों के अनुसार अंशु बीते दिन सुबह करीब छह बजे घर से निकला था, जिसके बाद से वह अब तक घर नहीं लौटा है. लापता होने के समय उसने आसमानी रंग की गंजी और काले रंग की पैंट पहन रखी थी.

परिवारवालों ने बताया कि बच्चे के देर तक घर नहीं लौटने पर उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. अंशु के परिजन अब बेहद चिंतित हैं और स्थानीय लोगों से उसकी खोज में मदद की अपील की है.
परिजनों ने कहा है कि यदि किसी को अंशु के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो कृपया 9535101668 पर संपर्क करें. साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस से भी बच्चे की खोज में सहयोग की अपेक्षा की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
