जमशेदपुर Report By Afroz Mallik बिष्टिपुर स्थित हज़रत बादशाह अब्दुल रहीम शाह उर्फ चुना सह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के 55वें सालाना उर्स मुबारक को अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मजार शरीफ परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

यह सालाना उर्स 18 दिसंबर गुरुवार से 21 दिसंबर रविवार तक आयोजित किया जाएगा. उर्स कार्यक्रम के तहत 18 दिसंबर की सुबह 8:00 बजे से कुरान ख्वानी के साथ उर्स का आगाज़ होगा, जो लगातार 21 दिसंबर तक चलेगा.
20 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से चादर और संडल गश्त निकाली जाएगी. इसके बाद दोपहर 1:20 बजे चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी. वहीं दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया है. इसके पश्चात कृष्णमूर्ति एंड पार्टी द्वारा महफिल-ए-समा पेश की जाएगी.
21 दिसंबर रविवार को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक पुनः लंगर-ए-आम का आयोजन होगा. रात 9:00 बजे से कव्वाली का शानदार मुकाबला कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें गया बिहार के मशहूर कव्वाल शाहरुख साबरी और अमरावती महाराष्ट्र के इमरान आलम शिरकत करेंगे. दोनों कव्वालों द्वारा एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश किए जाएंगे.
उर्स मुबारक में शामिल होने के लिए बाबा के अकीदतमंद देश के कोने-कोने से दरगाह शरीफ पहुंचेंगे और अपनी हाजिरी अदा करेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए उर्स कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एवं सेवादार रतन सिंह बादशाह ने बताया कि उर्स को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा, साफ- सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
