सरायकेला/ Pramod Singh जिले के सीनी ओपी अंतर्गत जगन्नाथपुर स्कूल के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की पहचान आखिरकार हो गई है. इंडिया न्यूज़ वायरल में खबर प्रकाशित होने के बाद परिजन सीनी ओपी पहुंचे और मृतक की पहचान गम्हरिया कमलपुर निवासी मधुसूदन के रूप में की.

जानकारी के अनुसार मधुसूदन खरसावां थाना क्षेत्र के चीलगू स्थित अपने ससुराल गए हुए थे. शनिवार देर शाम ससुराल से लौटने के दौरान रास्ते में सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर शाम उनकी मौत हो गई.
पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस को शुरुआती दौर में कठिनाई हो रही थी. खबर वायरल होने के बाद परिजन सामने आए और शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी हुई. पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

