कांड्रा/ Bipin Varshney गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़िया पंचायत के कोलाबीरा खेल मैदान में मंगलवार को जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें आपसी भाईचारे की मिशाल पेश करते हुए सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ अफ्तारी किया.

इस मौके पर सुख समृद्धि एवं अमन- चैन की दुआ मांगी गई. साथ ही पर्व त्योहार के मौके पर आपसी भाईचारे के साथ आपसी भाईचारा निभाने का संकल्प लिया लिया गया. मौके पर रविंद्र मंडल, मनोहर महतो, दुलाल दास, भागीरथी पंडा, गणेश लोहार, शशि बिंदु दास, ओपी प्रभारी महबूब आलम समेत कई पुलिस अधिकारी, मधुसुधन सरदार, चितरंजन मंडल, लाल बहादुर सिंहदेव, परमेश्वर महतो, शेख तैयब अली, शेख अजीम, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद इलियास, अनादि महतो, अब्दुल कुद्दुस, जहांगीर आलम, हाजी जैनुल आब्दीन, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद दिलजान आदि दोनों समुदाय के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

