जमशेदपुर: झामुमो के क्रीड़ा मोर्चा के सरायकेला जिला सचिव राहुल वर्मा विगत दिनों करंट लगने से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वर्तमान में उनका इलाज जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में चल रहा है. रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो अस्पताल पहुंचीं और राहुल वर्मा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

विज्ञापन
विधायक सविता महतो ने चिकित्सकों से बातचीत कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि राहुल वर्मा का इलाज लगातार चल रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर हम सबके बीच लौटेंगे. इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, मनोज वर्मा, लालटू दास समेत परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
