ईचागढ़: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो बुधवार को नीमडीह प्रखंड के पूड़ीयारा, बांदु, चांडिल के आदर्श कॉलोनी तथा ईचागढ़ के गौरांगकोचा में आयोजित गणेश पूजा में शामिल हुईं. इस दौरान विधायक ने गणेश मंडप में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख- समृद्धि और मंगल की कामना की.

विज्ञापन
इसमें नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, राहुल वर्मा, मंगल मांझी समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे. इस दौरान पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला और विधायक की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हुआ.

विज्ञापन
