ईचागढ़: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विशेष सदस्यता वृद्धि अभियान का आयोजन बुधवार को ईचागढ़ प्रखंड के सितु पंचायत के लैंप्स परिसर में किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और ईचागढ़ विधायक सविता महतो कार्यक्रम में पहुँचे और ग्रामीणों को संबोधित किया. इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं से उपायुक्त और विधायक को अवगत कराया.

सीतु पंचायत भवन के कार्यक्रम के बाद उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और विधायक सविता महतो ने सोड़ो पंचायत के सिमलटांड में निर्माण हो रहे 5 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज जी प्लस सहित 4 फ्लोर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्य में हो रही देरी और स्टीमेट के अनुरूप कार्य की गुणवत्ता की जांच की. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टीमेट का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी.

मौके पर ईचागढ़ बीडीओ एकता वर्मा, सीओ दीपक प्रसाद, प्रखंड प्रमुख गुरुपद मार्डी, सितु पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, निताई उरांव समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

