कांड्रा: कांड्रा थाना क्षेत्र के अमलगम रोड में शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक कर्मचारी को तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार कर्मचारी अपनी मोटरसाइकिल समेत हाइवा के नीचे जा फंसा. लगभग आधे घंटे से वह वाहन के नीचे ही दबा हुआ है.

विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई है और युवक को बाहर निकालने का प्रयास जारी है. वहीं हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
