हजारीबाग: पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में एसआईटी टीम ने चरही थाना क्षेत्र के तापिन नॉर्थ 44 नंबर जंगल से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इसके बाद एसआईटी टीम ने छापामारी अभियान चलाया और इमदाद रजा, सचिन कुमार, अफसर वारिस, छोटन कुमार रविदास, साहिल रजा, गणेश यादव और सुनील कुमार दास को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में 24 अगस्त 2025 को सीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस सीपीएल के स्थल पर छह वाहनों को आग लगाने की घटना को स्वीकार किया है. साथ ही 10 फरवरी 2025 को चरही थाना क्षेत्र के चलिया टॉड जंगल में तीन ट्रैक्टर जलाने की बात भी स्वीकार की गई है. इस मामले में चरही कांड संख्या 15/25 दर्ज किया गया था.
एसपी ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
