हज़ारीबाग: जिले के बड़कागांव पुलिस ने अवैध और नकली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पकरी बरवाडीह गांव निवासी सुनील कुमार (उम्र करीब 30 वर्ष, पिता अंतू साव) को 32 बोतल नकली शराब के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया. जब्त शराब ‘आईकौनीक वाईट’ ब्रांड की थी, जिसमें 180 एमएल की 20 बोतल और 375 एमएल की 12 बोतल शामिल हैं. कुल मिलाकर 32 बोतल डुप्लीकेट शराब पुलिस ने कब्जे में ली.
पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ बड़कागांव थाना में कांड संख्या 276/25 के तहत मामला दर्ज किया. उन पर धारा 274, 275, 249 बी.एन.एस. और 47 (ए) के तहत कार्रवाई की गई. गिरफ्तार आरोपी को तुरंत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
