हजारीबाग: पुलिस ने रविवार देर रात नगवा हवाई अड्डा के पास छापामारी कर बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के रमना मोहल्ला निवासी कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल को गिरफ्तार किया है. दानिश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि दानिश हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती, अपहरण और गोलीबारी जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है. बिहार और झारखंड पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा. तलाशी में चार मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, फर्जी आधार-पैन कार्ड, राउटर और नोटबुक बरामद किए गए हैं. पूछताछ में दानिश ने उत्तम यादव, शक्ति गिरी उर्फ साईको टाइगर और फोटो खान समेत अन्य अपराधियों के साथ संगठित गिरोह चलाने की बात स्वीकार की है. वह उदय साव हत्या कांड (हजारीबाग) और अनवर अली हत्या कांड (गया) सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
