हजारीबाग: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के दामोदीह में बीते दिनों सीएसपी संचालक खेलनती देवी से बंदूक की नोक पर 2 लाख 52 हजार रुपए की लूट करने वाले अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंजनी अनजान के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी.

पुलिस ने छापेमारी कर लूटकांड में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. इनके पास से लूट में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक बाइक और नगद राशि बरामद की गई. पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों से पूछताछ में और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
