हजारीबाग: जिले के अमृत नगर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की बहु प्रीति किस्कू और पत्नी के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है. इस दौरान उनके चालक के साथ भी मारपीट की गई. बताया गया कि दोनों गिरिडीह से रांची जा रही थीं, तभी अमृत नगर में विवाद हुआ.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय मौके पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन हालात को संभालने में ढिलाई बरती गई. घटना के बाद प्रीति किस्कू ने अमृत नगर पूजा समिति के कुछ सदस्यों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज होते ही प्रशासन हरकत में आ गया.
आईजी सुनील भास्कर ने हजारीबाग एसपी को निर्देश दिया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
उधर, अमृत नगर पूजा समिति के अध्यक्ष और मुखिया ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी से माफी मांगी है. प्रशासन की नजर अब इस पूरे मामले पर टिकी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
