हजारीबाग: रेलवे स्टेशन में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा देखकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी. मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि मृतक स्टेशन क्षेत्र का नहीं, बल्कि बाहर का व्यक्ति हो सकता है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
