हजारीबाग: जिले के कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्रों में पुलिस ने नशाखोरी गिरोह और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के तहत कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

16 फरवरी को कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुल्ताना गांव स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई. पुलिस को देखकर भाग रहे तीन लोगों को पकड़ लिया गया. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहम्मद आफताब, मो. जुबैद उर्फ शाहखां और सरोज कुमार बताया.
इनकी निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा और राहुल कुमार मेहता को भी गिरफ्तार किया गया. कटकमदाग थाना क्षेत्र से कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने इनके पास से लगभग 111 ग्राम ब्राउन शुगर, 17,160 रुपये नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, एक कार और तौल मशीन बरामद की है.
पुलिस का कहना है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

