हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. जहां पेलावल ओपी क्षेत्र के छड़वा डैम के पास छापेमारी करते हुए पुलिस ने चार तस्करों को दबोच लिया. इनके पास से 2.7 किलोग्राम अफीम, तीन मोटरसाइकिल, एक छः चक्का गाड़ी और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

एसपी ने बताया कि 20 अक्टूबर को पेलावल ओपी गेट के पास की गई चेकिंग के दौरान दो लोगों से 40 ग्राम ब्राउन शुगर और एक वाहन जब्त किया गया. इसके अलावा 11 अक्टूबर को बरही थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति से 360 ग्राम अफीम बरामद की गई थी. सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है.
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान को और तेज कर दिया है. लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने तक अभियान जारी रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
