हजारीबाग: जिले के चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चार हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
डॉ. कुमार पर आरोप है कि वे ममता वाहन सेवा के संचालक उज्वल कुमार से रिश्वत मांग रहे थे. उज्जवल कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई की. एसीबी की टीम ने डॉ. कुमार के कार्यालय में छापा मारा और उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. एसीबी की टीम इस मामले में आगे भी जांच जारी रखेगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. डॉ. कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
