चाईबासा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के गुवा गोलीकांड शहीद दिवस पर सोमवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो और झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया.

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि शहीदों और आंदोलनकारियों के बलिदान से ही झारखंड राज्य की प्राप्ति हुई है. आज हम सबका दायित्व है कि मिलकर ऐसा झारखंड राज्य बनाएं जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान हो, किसानों के खेतों में पानी और अच्छी फसल हो, मजदूरों को उनका हक मिले और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले. उन्होंने कहा कि इसी दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार लगातार प्रयासरत है.
झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने कहा कि शहीदों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी. अब यह जिम्मेदारी युवाओं की है कि वे जल, जंगल और जमीन की रक्षा करें और झारखंड राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. कार्यक्रम में काबलु महतो, प्रतीक सिंह, दिनकर, करण कालिंदी समेत कई लोग उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
