गुमला: जिले के सिलम स्थित बाल सुधार गृह से गुरुवार रात एक बड़ी लापरवाही सामने आई जब दो नाबालिग कैदी ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए. सूत्रों के मुताबिक दोनों ने पहले से फरारी की योजना बना रखी थी. रात के अंधेरे और कम निगरानी का फायदा उठाकर उन्होंने दो बेडशीट को बांधकर रस्सीनुमा बना लिया और उसी के सहारे दीवार पार कर भाग निकले.

विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया. देर रात से ही आसपास के संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमों ने छापेमारी शुरू कर दी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों नाबालिगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुधार गृह में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सवालों के घेरे में थी. सुरक्षा बलों और प्रशासन ने फिलहाल अलर्ट जारी कर दिया है और सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन
