गुमला: सदर अस्पताल के प्रथम तल्ले स्थित एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट) में मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण 28 नवजात शिशुओं को रांची रिम्स रेफर करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, एसएनसीयू के वार्मर में इलेक्ट्रिक करंट नहीं जाने से डिवाइस काम नहीं कर रहा था.

विज्ञापन
एसएनसीयू में समय पूर्व जन्मे और कम वजन के नवजातों का इलाज किया जाता है. बिजली आपूर्ति बाधित रहने से वार्मर और अन्य उपकरण बंद हो गए, जिससे बच्चों की जान को खतरा हो गया. सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि बिजली सप्लाई में खराबी के कारण डिवाइस काम नहीं कर रहा था, इसलिए बच्चों की जान बचाने के लिए उन्हें तत्काल रिम्स रेफर करना जरूरी था.

विज्ञापन
