गोपालगंज: जिले के भोरे विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा से पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कटेया स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर तीखा हमला बोला. भट्टाचार्य ने सरकार पर रिश्वत देकर सत्ता में आने की कोशिश करने और नौकरियों में 8% की चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया. वे भोरे विधानसभा क्षेत्र से माले प्रत्याशी धनंजय के समर्थन में मीडिया से बात कर रहे थे.

गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि अमित शाह ने अपनी एक चुनावी सभा में कहा था कि 10 हजार में कोई दम नहीं है, हम इससे अधिक कर्ज़ मुहैया कराएंगे. भट्टाचार्य ने इस बयान को सत्ता पाने के लिए रिश्वत बांटने की कोशिश बताया. उन्होंने कहा कि कर्ज़ देने की योजना में भी बिहार की केवल तीन प्रतिशत महिलाओं को ही लाभ मिला है, बाकी को उपेक्षित कर दिया गया है.
भट्टाचार्य ने आगे कहा कि बिहार सरकार की नौकरियों में 8% की चोरी की जा रही है. उन्होंने मांग की कि केरल की तरह बिहार में भी आरक्षण का लाभ समान रूप से लागू किया जाए ताकि गरीब और पिछड़े वर्गों को न्याय मिल सके.
कार्यक्रम में माले महासचिव के साथ योगेंद्र यादव, जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, लाल बहादुर सिंह और सुभाष पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
