गोपालगंज: जिले के भोरे विधानसभा क्षेत्र से माले के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पासवान हथुआ में नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे. नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.

यह गिरफ्तारी विजयीपुर थाने में पहले से दर्ज मामले और कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई. गिरफ्तारी की खबर मिलते ही माले के कई कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाने लगे. कार्यकर्ता पासवान की गिरफ्तारी को राजनीतिक हमला मान रहे हैं. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
