गोड्डा: रविवार को पुलिस एनकाउंटर में सूर्या हांसदा की मौत हो गई. वह कई अपराधिक मामलों में फरार था और भाजपा के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ चुका था.

विज्ञापन
सूर्या की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए गई थी. इसी दौरान सूर्या ने पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की और भागने लगा. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सूर्या हांसदा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
