गोड्डा: जिले में लगातार हो रही ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय चोरी गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में लगातार ट्रैक्टर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं. गुप्त सूचना के आधार पर दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से अभिषेक कुमार उर्फ सुमित यादव को गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य पांच सदस्यों को भी पकड़ा गया. आरोपी ट्रैक्टर चोरी कर 70 से 80 हजार रुपये में उन्हें बेच दिया करते थे. छापेमारी में कई चोरी के ट्रैक्टर, ट्रेलर, इंजन और अन्य पुर्जे बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
