गोड्डा/ Pritesh Kumar Singh जिले के बसंतराय थाना अंतर्गत जमीनी कला के कटरा टोला स्थित शीतली नदी में रविवार को नहाने के क्रम में दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गए. हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे 32 वर्षीय पंजाबी राय का शव घटनास्थल से एक किमी दूर बंशीपुर के मूरत घाटी से बरामद किया है. वहीं 36 वर्षीय मुन्ना राय का शव मौके से ही बरामद किया गया.

इधर शव मिलने के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि पंजाबी राय की पत्नी और 6 बच्चे है वहीं मुन्ना राय की पत्नी और चार बच्चे है. इधर, शव मिलने के बाद थाना प्रभारी विनीत कुमार ने शव को अपने कंधे पर 1 किलोमीटर तक लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया. 
घटना की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात चंद्र दास भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

Exploring world
