गिरिडीह: जिले के सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ में 21 अगस्त की रात हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 35 हजार रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित कैलाश मंडल ने 22 अगस्त को सरिया थाना में आवेदन देकर घर से नगदी, जेवरात और कपड़े चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 150/ 2025 दर्ज कर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान और छापामारी के दौरान पुलिस ने नागेश्वर मंडल उर्फ नागो मंडल और प्रदीप पासवान को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों के नाम बताए, जिनमें सुदेश पासवान, मदन पंडित, बालमुकुंद मंडल, बिनोद पासवान और मुरारी पासवान शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने वादी के घर से ढाई लाख रुपये नगद, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी और कपड़ों से भरे बैग व सूटकेस चोरी किए थे. फिलहाल पुलिस फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
