गिरिडीह: जिले के ताराताड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ जंगल के पास शुक्रवार को गिरिडीह- धनबाद मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां सवारी गाड़ी और ट्रक के बीच आमने- सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सभी लोग हजारीबाग से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक घटना घटी. मृतकों में नंद किशोर (47 वर्ष), कमल (38 वर्ष) और जगदीश भोक्ता (45 वर्ष) शामिल हैं. सभी रानीताड़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.

विज्ञापन
