गिरिडीह: जिले के सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड में हुई 6 लाख रुपये की बड़ी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज चोरी में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है. सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की पूरी जानकारी दी.

एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि 21 अगस्त 2025 की रात अज्ञात चोरों ने कैलाश मंडल के घर में घुसकर 6 लाख रुपये नगद, सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, बजरंगबली लॉकेट, कपड़ों से भरा बैग और सूटकेस समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था.
पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर एसडीपीओ बगोदर-सरिया के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान के बाद 28 अगस्त को छापेमारी कर प्राथमिक अभियुक्त नागेश्वर मंडल उर्फ नागो मंडल और प्रदीप पासवान को गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई में सुदेश पासवान, मदन पंडित, बालमुकुंद मंडल, विनोद पासवान और मुरारी पासवान के नाम सामने आए. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
