गिरिडीह: जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पार्श्वनाथ मधुबन में महावीरायातन फाउंडेशन द्वारा गुनायतन संस्था के भवन में विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विशेष रूप से मधुबन पहुंचे.

कार्यक्रम से पहले सीआरपीएफ कैंप में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसीडीपीओ जितवाहन उरांव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे और राज्यपाल का स्वागत किया.
इसके बाद राज्यपाल का काफिला गुनायतन स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां महावीरायातन फाउंडेशन के सदस्यों और जैन समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इस दौरान संस्था के लोगों द्वारा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया.
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि भारत के पास दुनिया को देने के लिए शांति का संदेश है. यहां असाधारण क्षमता वाले लोग हैं जो पत्थर में भी चेतना देख लेते हैं. आज का संदेश क्षमा का है और यदि इसे जीवन में अपनाया जाए तो इंसान अपने भीतर की चेतना को खोज सकता है. उन्होंने कहा कि इंसान को इंसानों की कद्र करनी चाहिए जिससे इंसानियत सदैव जीवित और अमर रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
