गिरिडीह: झारखंड सरकार के दो मंत्रियों इरफान अंसारी और सुदिव्य सोनू को 24 घंटे के भीतर बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक अंकित कुमार मिश्रा को पटना स्टेशन से गिरफ्तार किया है.


बुधवार को अंकित का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में युवक खुद को अंतरराष्ट्रीय अपराधी लॉरेंस गिरोह का सदस्य बताते हुए कह रहा था कि उसकी डॉ. इरफान अंसारी से निजी दुश्मनी है, जिसे वह सार्वजनिक नहीं करना चाहता.
गुरुवार को गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मंत्रियों को धमकी देने संबंधी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक से हर पहलू पर पूछताछ की जा रही है.
एसपी ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, गिरिडीह के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पटना से आरोपी अंकित कुमार मिश्रा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
