गिरिडीह: जिले के सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामों गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतक की पहचान 65 वर्षीय जुमन मियां के रूप में की गई है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बीते कई वर्षों से तिलक पासवान और जुमन मियां के बीच एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थर चलने लगे. घटना के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए.
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल जुमन मियां को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही सरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
