गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. मृतकों की पहचान रुक्मणी देवी, पति जागेश्वर शर्मा और शनिचर रजक, पिता परण बैठा के रूप में हुई है. वहीं घायलों में बबीता देवी, देवन्ती देवी, फूलन देवी, सोफा देवी और सोशिला देवी समेत कई अन्य महिलाएं शामिल हैं.

सभी श्रद्धालु धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो में कुल 14 लोग सवार थे. सभी लोग तिसरी प्रखंड के जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक करने जा रहे थे. इसी दौरान हथियागढ़-जमामो रोड स्थित हथियागढ़ घाटी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
