गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी में खुर्शीद अंसारी को मंगलवार देर शाम गोली मारे जाने की घटना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई. सूचना मिलते ही एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने रात भर लगातार छापेमारी अभियान चलाया और महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी मो. जाकिर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए मो. असलम मंसूरी, मो. फैयाज़ अंसारी, रुस्तम अंसारी और इरशाद अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया. इस तरह इस मामले में कुल पांचों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के पास से दो खोखा, एक देसी पिस्टल, पांच मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश या आपसी विवाद तो कारण नहीं है.
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसपी डॉ. विमल कुमार ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि नए साल को देखते हुए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था कायम रहे और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनी रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
