गिरिडीह: जिले के गावा में सोमवार को दो महिलाओं की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया. उसने अपनी प्रेमिका की हत्या इसलिए की क्योंकि उसका किसी और के साथ अवैध संबंध था. वहीं, दूसरी महिला की हत्या आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस के समझाने- बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही थी. इसी बीच थाने में बड़ा घटनाक्रम सामने आया. महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार श्रीकांत चौधरी ने गावा थाना परिसर में ही अपना गला काट लिया. अचानक घटी इस घटना से थाने में अफरा- तफरी मच गई. पुलिस ने गंभीर हालत में आरोपी को गावा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
