गिरिडीह: जिले के गिरिडीह- डुमरी मुख्य मार्ग पर पीरटांड थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. पहले बाइक और कार की आमने- सामने टक्कर हुई, उसके बाद पीछे से आ रही एक ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया.

इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बना रहा.
सूचना मिलने पर पीरटांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मृतक महिला और घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
